Breaking News
Download various PDF Notes from Exams Section

देश की पहली सिरेमिक स्टोरेज-आधारित केंद्रित सौर ऊर्जा परियोजना



  •  राजस्थान का भड़ला सोलर पार्क दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा केंद्रों में से एक 
  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) ने एनटीपीसी को भड़ला में 320 किलोवाट की पायलट केंद्रित सौर ऊर्जा (सीएसपी) परियोजना स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
  • इस तकनीक में दिन के समय कैप्चर की गई सौर ऊर्जा को उच्च तापमान वाले विशेष सिरेमिक मॉड्यूल में ऊष्मा के रूप में स्टोर किया जाएगा। 
  • यह परियोजना अमेरिका स्थित कंपनी '247Solar' द्वारा विकसित नवीन सिरेमिक थर्मल एनर्जी स्टोरेज तकनीक का उपयोग करेगी। 
  • इस सहयोग के तहत, एनटीपीसी इस तकनीक को भड़ला में लागू करने और परीक्षण करने के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) के साथ मिलकर काम कर रही है


Share: